लातेहार : सदर प्रखंड के डीही पंचायत अंतर्गत अंबाझारण में गुरूवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी भूमि सुरक्षा मोर्चा की ओर से जतरा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लातेहार विधायक प्रकाश राम व पूर्व विधायक सधनु भगत को आदिवासियों के द्वारा अपने सांस्कृतिक रीति रिवाज के अनुसार नृत्य व गीत गाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सरना स्थल पर ग्राम प्रधान सहादेव उरांव व चैतु भगत के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर मेला का उद्घाटन किया। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि आदिवासियों के लिए जतरा मेला शान है। सभी के सहयोग से इसे बचाया जा सकता है। झारखंड में प्रकृति को बचाने के लिए आदिवासी भाइयों ने सबसे आगे आएं है। पूर्व विधायक सधनु भगत ने कहा कि आदकवासी के बदौलत झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के सांस्कृतिक प्रगति को बचाने के लिए समय समय पर कार्यक्रम करवाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने जतराम मेला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी आदिवासी महिलाएं ने टोली बनाकर मांदर की थाप पर नृत्य व गीत प्रस्तुत की गई। इस मौके पर झाविमो जिला अध्यक्ष शमशुल होड्डा, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव, प्रभु उरांव, विद्या लखन भगत, चमरू उरांव,परमेश्वर भगत, कलिम अंसारी, समिति के अध्यक्ष मोहर लाल उरांव, उपाध्यक्ष बॉबी हुसैन, सचिव उमर आलम, उपसचिव मानेश्वर भगत,कोषाध्यक्ष बुधदेव भगत, उपकोषाध्यक्ष लालधारी उरांव, संगठन मंत्री बाबू लाल उरांव,मीडिया प्रभारी अनुज उरांव, दिनू भगत साजन कुमार, पंकज तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
समाचार श्रेणियाँ
Menu :
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकप्रिय समाचार
-
रांची : हटिया विधानसभा सीट से झाविमो प्रत्याशी शोभा यादव ने शनिवार को हेहल क्षेत्र में चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते हुए कहा कि हटिया ...
-
रांची : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश कुमार पाण्डेय के पक्ष में रांची के अलग- अलग शैक्षणिक संस...
-
खूंटी : अति उग्रवाद जिले में शुमार खूंटी क्षेत्र के अडकी में दूसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग ...
-
रांची : राजधानी रांची के कुटे में बना झारखंड विधानसभा के नये भवन में अचानक से आग लग गई. विधानसभा भवन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें